विद्यालय से चावल चोरी करते दो धराए
बेगुसराय, जून 19 -- मंसूरचक। छबीलापुर मध्य विद्यालय में गुरुवार की देर रात दो चोरों ने स्कूल के भंडार गृह की खिड़की तोड़ कर तीन बोरा चावल निकाल लिया। जैसे ही चौथा बोरा चावल निकाल रहा था कि स्कूल के आसपास बसे ग्रामीणों ने देख लिया और देखते ही हल्ला करते हुए दोनों चोर को धर दबोचा। इसकी सूचना मंसूरचक थाना को दी गई तो थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पाण्डेय ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ाए आरोपितों की पहचान छबीलापुर गांव निवासी पवन पासवान के पुत्र सोनू कुमार व दिलीप शर्मा के पुत्र अनुज कुमार के रुप में की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक चौधरी ने मंसूरचक थाना में आवेदन देकर चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.