मधेपुरा, फरवरी 14 -- पुरैनी ,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के कुछ विद्यालयों से टोला सेवकों द्वारा उपस्थिति पंजी में हाजिरी बनाकर विद्यालय से गायब होने की खबर सामने आयी है। कई ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से टोला सेवक उपस्थिति पंजी में हाजिरी बनाकर निजी कार्य के लिए गायब हो जाते है। विभागीय अधिकारी की लापरवाही से टोला सेवक अनुपस्थित रहते हैं। ग्रामीण रामदेव मंडल, संतोष कुमार, माधव मेहता, विभूति कुमार सहित कई ग्रामीणों ने मामले में जिला प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि समय पर विद्यालय पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन कर सकें। मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि अनुपस्थित टोला सेवक के पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.