विद्यालय से इलेक्ट्रिक सामान चोरी, मुकदमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- कंधई पांडेय का पुरवा (नसीरपुर) निवासी विजय कुमार पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बड़हुआ में उनका निजी विद्यालय है। आरोप लगाया कि विद्यालय का ताला तोड़कर चोर अन्दर रखा हजारों का इलेक्ट्रिक सामान चोर उठा ले गए। बुधवार को वह दिल्ली में थे, तभी फोन पर घटना के बारे में जानकारी हुई। घर आकर पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.