विद्यालय से इंटर की छात्रा लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कोडरमा, अगस्त 23 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में संचालित एक विद्यालय में अध्ययनरत 17 वर्षीय इंटर की छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर सीमावर्ती राजधनवार थाना क्षेत्र निवासी छात्रा के पिता ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।दिए आवेदन में छात्रा के पिता ने बताया है कि उनकी पुत्री विद्यालय में पढ़ाई करती है। वह 22 अगस्त को विद्यालय जाने के बाद कहीं चली गयी। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। आवेदन में उन्होंने राजधनवार थाना क्षेत्र के गोरहंद निवासी शिवशंकर साव पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाने के बाद भगा ले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक उनकी पुत्री से फोन पर बातचीत किया करता था। इसकी जानकारी उन्होंने युवक के पिता को भी दी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.