औरंगाबाद, अप्रैल 4 -- कुटुंबा बीईओ का निर्देश, कक्षा संचालन के दौरान फोन उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन के दौरान मोबाइल फोन के उपयोग पर सख्ती से रोक लगा दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में विद्यालय समय में शिक्षकों द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है। पत्र में कहा गया है कि कुछ शिक्षक विद्यालय अवधि में अनावश्यक बातचीत और मोबाइल उपयोग में समय व्यतीत करते हैं, जिससे शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं और विद्यार्थियों के भविष्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। आदेश के तहत सभी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विद्यालयों में इस व्यवस्था को सख्ती से लागू क...