बगहा, मार्च 28 -- योगापट्टी, एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार सिंह ने शिक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि विद्यालय संचालन के समय कोई भी शिक्षक अपने व्यक्तिगत या कार्यालयी कार्यों के लिए बीआरसी कार्यालय का चक्कर नहीं लगाएंगे।बीईओ ने बताया कि सभी विद्यालयों का निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक है।इस अवधि में शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी विद्यालय में उपस्थित रहकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन कराना है।उन्होंने कहा कि कई बार यह शिकायत मिलती रही है कि कुछ शिक्षक विद्यालय समय में बीआरसी कार्यालय पहुंच जाते हैं,जिससे पढ़ाई प्रभावित होती है।बीईओ उमेश कुमार सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई शिक्षक विद्यालय समय में बीआरसी कार्यालय में पाया गया तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.