उन्नाव, अप्रैल 18 -- उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू.मा.) शिक्षक संघ ने डीएम, सीडीओ और बीएसए को पत्र देकर भीषण गर्मी व शासन की ओर से जारी एडवाइजरी के दृष्टिगत परिषदीय स्कूलों में समय परिवर्तन की मांग की। जिलाध्यक्ष कृषण शंकर मिश्रा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान का समय सुबह आठ से दो बजे तक है। जो बच्चों को देखते हुए अत्यंत चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। विशेष रुप से ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं को तेज धूप व उच्च तापमान के बीच विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करानी पड़ रही है। नौनिहालों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह 7.30 से 12.30 बजे तक करने का कष्ट करें। यह भी पढ़ें- डीएम से स्कूल का समय बदलने की मांग यह भी पढ़ें- परिषदीय विद्यालयों में समय परिवर्तन की उठी मांग यह भी पढ़ें- शिक्षक नेताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.