गिरडीह, मार्च 14 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बड़कीटांड़ पंचायत के पांडेयडीह गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पांडेयडीह के शिक्षक सह प्रबंधन समिति के सचिव मोहन कुमार गोस्वामी के खिलाफ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को आवेदन दिया है। ग्रामीणों ने आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने आवेदन में कहा कि उक्त विद्यालय के शिक्षक मोहन कुमार गोस्वामी बच्चों के पठन पाठन में ध्यान नहीं देते। शिक्षक विलंब से स्कूल आने वाले बच्चों को भोजन नहीं देते। शिकायत करने पर सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का झूठा मुकदमा कर फंसाने की धमकी दे रहे हैं। अविभावकों ने शिक्षक के व्यवहार में सुधार करने अन्यथा वहां दूसरे शिक्षक को प्रतिनियुक्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...