विद्यालय संबंधी शिकायत पर डीसी ने लिया संज्ञान
चतरा, जून 28 -- चतरा संवाददाता। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि आनंद ने सोशल मीडिया पर प्रसारित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, आरा, मोकतमा से संबंधित शिकायतों का तत्काल संज्ञान लिया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित समाचार में विद्यालय के एक शिक्षक पर स्कूली बच्चों के साथ कथित मारपीट, बच्चों से विद्यालय में कार्य कराने, शिकायत करने पर नाम काटने की धमकी देने तथा बच्चों के साथ दुव्र्यवहार किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सभी संबंधित पक्षों का पक्ष सुना जाए तथा उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच प्रतिवेदन समर्पित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.