मधुबनी, अगस्त 23 -- मधुबनी, निसं । विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।

सख्त निर्देश डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। भवनविहीन या भूमिहीन विद्यालयों में भी तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी । बिस्फी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय रामसागर टोल का पेड़ के नीचे संचालित होने के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया और शेखर कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बिस्फी-सह-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिस्फी को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिस्फी एवं शैक्षणिक अंचल चहुटा के प्रभार से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करना डीएम ने निर्देश दिया ह...