प्रयागराज, अगस्त 12 -- डायट में 'सक्षम' हस्तपुस्तिका पर आधारित प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के क्षमता संवर्धन के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी पंकज कुमार यादव, संदर्भदाता वीरभद्र प्रताप, डॉ. कुलभूषण मौर्य एवं विपिन सिंह ने प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को विद्यालय संचालन, शैक्षिक नेतृत्व, गुणवत्ता संवर्धन तथा नवाचारों से संबंधित विविध विषयों की जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...