कटिहार, फरवरी 4 -- फलका। एक संवाददाता फलका प्रखंड के बासमती हरि मंडल उच्च विद्यालय पोठिया में विद्यालय शिक्षा समिति के छह सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक एवं समन्वयक सुरेश प्रसाद यादव ने की। जबकि कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में आलोक कुमार एवं उत्प्रेरक मुकेश कुमार सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य किया गया। उद्घाटन सत्र में संचालक सह प्रधानाध्यापक एवं समन्वयक ने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति की भूमिका विद्यालय के शैक्षणिक प्रशासनिक व विकासात्मक कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है। समिति के सदस्यों को अपने दायित्व एवं अधिकारों की समुचित जानकारी होना आवश्यक है। ताकि विद्यालय का सर्वांगी...