सीवान, नवम्बर 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के सभागार में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के प्रशिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण में 54 प्रतिभागियों ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय शिक्षा समिति के गठन, अधिकार, कर्तव्य, विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विद्यालय विकास योजना प्रपत्र निर्माण व विद्यालय उन्नयन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ संभाग प्रभारी हरीश कुमार प्रसाद, साधनसेवी अवधेश यादव, अजय कुमार राय, अनुपमा प्रियदर्शिनी व रीभा कुमारी समेत उपस्थित शिक्षक व उत्प्रेरकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बहरहाल, लोक भागीदारी व वातावरण निर्माण के तहत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.