सीवान, फरवरी 27 -- हसनपुरा। प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय विश्वंभरपुर में बिहार शिक्षा परियोजना सीवान द्वारा लोक भागीदारी व मीडिया संभाग के तहत विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षक गदाघर दास व डॉ. संदीप कुमार यादव ने विद्यालय शिक्षा समिति के अधिकार, कर्तव्य,आवश्यकता व गठन का उद्देश्य,शिक्षा का अधिकार, शिक्षा समिति के सदस्यों को विद्यालय से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी समेत सुरक्षित शनिवार,आपदा प्रबंधन। विद्यालय विकास योजना प्रपत्र पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने समिति के बीच स्मार्ट क्लास में वीडियो के माध्यम से मेरे सपनों का विद्यालय दिखाकर उसके सभी अच्छाइयों पर चर्चा की। प्रशिक्षण में सात विद्यालयों के छह-छह सदस्यों ने भाग लिया। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्या...