रांची, जनवरी 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (झारखंड प्रदेश) ने राज्य के स्कूलों को अब तक विद्यालय विकास निधि उपलब्ध नहीं कराए जाने पर निराशा व्यक्त की है। संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा कि प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष यह राशि उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन चालू वित्तीय वर्ष में अब तक निधि जारी नहीं की गई है। इसके अभाव में विद्यालयों के कई आवश्यक कार्य पूरी तरह बाधित हो गए हैं। बताया कि अनेक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक अपने पारिवारिक खर्चों में कटौती कर स्कूल की दैनिक जरूरतों की सामग्री स्वयं खरीदने को मजबूर हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति उन एकल-शिक्षकीय विद्यालयों की है, जिनका संचालन पारा शिक्षक कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.