फतेहपुर, जुलाई 1 -- फतेहपुर। एआरटीओ विभाग द्वारा विद्यालय वाहनों की जांच करने के साथ ही 15 जुलाई तक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। जिसके दौरान वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा आदि प्रपत्र की जांच तथा वर्तमान दशा की पड़ताल की जाएगी। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा ने बताया कि प्रथम चरण में एक से सात जुलाई तक डीआईओएस, बीएसए एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को संचालित होने वाले वाहनों को मानक के अनुरूप सभी प्रपत्र अपडेट कराने को जागरुक किया जाएगा। जिसके बाद आठ जुलाई से कार्यवाही शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- सेफ फ्यूचर के तहत 15 तक चलेगा विशेष जांच अभियान यह भी पढ़ें- सात दिन में सभी स्कूल कराएं फिटनेस नहीं तो बंद होगा वाहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...