विद्यालय लिपिक को तीन माह से वेतन नहीं, आवंटन का इंतजार
खगडि़या, जून 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि आवंटन के इंतजार में जिले के 89 विद्यालय लिपिकों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। बताया गया कि मार्च, अप्रैल व मई माह का वेतन नहीं मिला है। जिससे कर्मियों के सामने आर्थिक संकट जैसी स्थिति हो गई है। जीओबी मद के नियोजित शिक्षकों को भी पिछलेे तीन माह का वेतन भुगतान लंबित है। जिससे शिक्षकों के सामने आर्थिक परेशानी बताया जा रहा है। इधर स्थापना डीपीओ शिवम ने बताया कि आवंटन व तकनीकी समस्या के कारण वेतन भुगतान में देरी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.