लखीसराय, अगस्त 19 -- कजरा,एक संवाददाता । जिले के सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित लिपिक, विद्यालय सहायक एवं विद्यालय लिपिकों को विद्यालय के कार्यालय संबंधी कार्यों का संपूर्ण प्रभार सौंपने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

कार्यालय संबंधी कार्यों का प्रभार जारी पत्र में कहा गया है कि जिले के कुछ विद्यालयों में पदस्थापित लिपिक, विद्यालय सहायक एवं विद्यालय लिपिकों द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष शिकायत की गई है कि विद्यालय में पदस्थापन के बावजूद उन्हें कार्यालय कार्यों के निष्पादन के लिए अभी तक प्रभार नहीं सौंपा गया है। इसे विभागीय कार...