बांदा, अगस्त 13 -- बांदा। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत ने आर्य इंटर कॉलेज, बांदा में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सहयोग से वालंटियर दिव्यांश निगम ने कार्यक्रम के सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित किया गया। यह भी पढ़ें- Siwan News राजपुर में निकली तिरंगा यात्रा, रंगोली में दिखा भारत का नक्शा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...