विद्यालय में हवन-पूजन के साथ सत्र शुरू हुआ
गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। ग्रीष्मावकाश के बाद कक्षाएं प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। बृजेश शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधन प्रतिनिधि अवधेश वत्स, निदेशक शचींद्रनाथ त्यागी, प्रधानाचार्या डॉक्टर सीमा सेठी, प्राइमरी विंग की प्रधानाचार्या कोमल त्यागी, उप प्रधानाचार्य डॉक्टर आनंद शर्मा और शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी सम्मिलित हुए। प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ दुनिया का सबसे पवित्र और महान कर्म है। विद्यालय में समय-समय पर यज्ञों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ज्ञानवान व संस्कारवान बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों से आशीर्वाद लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.