बिजनौर, अप्रैल 2 -- नगीना। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, रामलीला बाग, धामपुर मार्ग पर स्थित गुरुवार आज पुरोहित पंडित राजकुमार शर्मा ने यज्ञमान नीरज विश्नोई जिला उपाध्यक्ष व नामित सभासद नगर पालिका परिषद नगीना सपत्नीक द्वारा पूरे विधि विधान से हवन पूर्ण कराकर नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष डॉ. बालेश विश्नोई, प्रबंधक डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. भूपेश चौहान नामित सभासद सोहन सैनी नामित सभासद नगर पालिका परिषद नगीना विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश सिंह, विद्यालय के समस्त स्टाफ, भैया- बहिनों और अभिभावकों ने हवन में आहुति दी और सत्र का शुभारंभ किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...