बिजनौर, मई 1 -- अफजलगढ़। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह ने महात्मा बुद्ध के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि तृष्णा ही समस्त दुखों का मूल कारण है। महात्मा बुद्ध ने संसार में व्याप्त दुखों से छुटकारा पाने का मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से महात्मा बुद्ध द्वारा दी गई शिक्षा अपनाने का आवाहन किया। इस मौके पर शौर्य कुमार, सुशांत, आदित्य, सौम्या, शुभ तथा दिव्यांशी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने महात्मा बुद्ध के जीवन संबंधी अनेक प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- बुद्ध के जीवन पर आधारित नाटक की दी प्रस्तुति छात्रा रीता ने अंग्रेजी में मोबाइल ...