विद्यालय में स्वास्थ्य दृष्टि अभियान के तहत 125 छात्र-छात्राओं की नेत्र जांच
छपरा, अप्रैल 27 -- नगरा। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहा छपरा में सोमवार को स्वास्थ्य दृष्टि अभियान के तहत नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 125 छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई। शिविर का आयोजन अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल,दरियापुर व टाटा कम्युनिकेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर के दौरान डॉ. मुस्कान कुमारी ने बताया कि आंख मानव शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील अंग है। ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण की कमी के कारण बच्चों में विभिन्न प्रकार की आंखों से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने नियमित नेत्र जांच पर जोर देते हुए कहा कि समय रहते जांच से समस्याओं का उपचार संभव है और बच्चों की दृष्टि का समुचित विकास हो सकता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजयेंद्र कुमार विजय ने बताया कि इस अभियान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.