पूर्णिया, जुलाई 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय पूर्णिया की ओर से राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता के लिए पेंटिंग कॉम्पिटिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक निदेशक स्नेहा राव की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें तीन उत्कृष्ट बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक प्रदान की गई। सभी भाग लेने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। विद्यालय को भी कार्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...