भागलपुर, जुलाई 21 -- किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट खगड़ा मध्य विद्यालय शिविर लगाकर विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं का टीबी जांच किया गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला यक्ष्मा केंद्र किशनगंज के द्वारा मध्य विद्यालय खगड़ा किशनगंज में शिविर लगाकर अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स - रे मशीन के द्वारा स्कूल के छात्रों का टीबी स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें अब तक 45 छात्रों का एक्स - रे के द्वारा स्क्रीनिंग किया जा चुका है। जिसमें 2 छात्रों का रिपोर्ट एब्नार्मल पाया गया। जिन दो छात्रों का रिपोर्ट एब्नार्मल पाया गया उन बच्चों का बलगम संग्रहण कर ट्रूनाट मशीन सदर अस्पताल किशनगंज में कन्फर्म करने हेतु भेजा गया। जिला यक्ष्मा केंद्र के पदाधिकारी ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। अन्य विद्यालयों में भी शिविर लगाक...