विद्यालय में वितरित किए गए रिपोर्ट कार्ड
शाहजहांपुर, अप्रैल 6 -- कलान में सोमवार को मोहन आदर्श इंटर कालेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया ।मुख्य अतिथि समाजसेवी विमल शर्मा ने मां सरस्वती पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। विनय शर्मा ने उत्तीर्ण परीक्षार्थियों से कहा कि पढ़ाई प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए अत्यंत आवश्यक है। आपको दैनिक जीवन में भी शिष्टाचार सभ्यता एवं गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए।इस मौके पर विद्यालय प्रबन्धक कृष्ण स्वरूप मिश्रा, देव मोहन मिश्रा, दुर्गेश जयप्रकाश तिवारी, चौधरी अजय कुमार यादव, विकास कुमार मिश्रा, गंगा ऋषि पाण्डेय, अनुभव यादव, नन्हे श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.