अयोध्या, नवम्बर 27 -- तारुन। शिक्षा क्षेत्र तारुन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मलावन परिसर में लगे कीमती आधा दर्जन सागौन के पेड़ों को अज्ञात चोर काटकर उठा ले गये। घटना की तहरीर प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी है। प्रधानाध्यापक राकेश वर्मा ने बताया कि 25 नवम्बर को अवकाश होने के कारण स्कूल बंद था। 26 नवम्बर को जब स्कूल पहुंचे तो देखा की गेट का ताला नदारत था और परिसर में लगाये गये सागौन के कीमती छ पेड़ो की अज्ञात चोरों ने कटान कर लकड़ी उठा ले गए थे। इसकी सूचना तत्काल डायल112 को दी गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने कटान किये गये पेड़ो का वीडियो ग्राफी किया। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले भी दो पेड़ो की कटान की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि मुझे जानकारी नही है दिखवाते हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.