सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोइरीडीहा में लगे आरओ वाटर के समरसेबल को तार सहित चोर उठा ले गए। विद्यालय के हेडमास्टर ने बताया कि बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए पिछले दिनों ब्लॉक प्रमुख ने आरओ वाटर प्लांट लगवाया है। विद्यालय के बच्चे प्लांट का लाभ उठा रहे थे। शनिवार को चोर समरसेबल तार काटकर चुरा ले गए हैं। प्रधानाचार्य लखंदर राम ने समरसेबल मोटर व तार चोरी होने की तहरीर शोहरतगढ़ पुलिस को दी है। एक वर्ष पूर्व इसी विद्यालय से चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बच्चों का भोजन बनाने का बर्तन, थाली, गिलास आदि सामान भी उठा ले गए थे। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.