बिजनौर, मार्च 1 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर ऐलोवेरा के पौधे का महत्व समझते हुए विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सीवी रमन को याद किया। शनिवार को जसपुर मार्ग स्थित इलाही बख्श पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अध्यापिका लायबा तथा सायमा अकील ने भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन के जीवन वृत्त पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। छात्रा सुमैया, नुजहत परवीन, सिद्रा जैदी, सफिया ने ऐलोवेरा पौधे की रसायनिक और वैज्ञानिक जानकारी दी तथा जैल निकालकर उसका उपयोग करना सिखाया। अध्यापिका फरहीन ने दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञान से संबधित लेखों का विश्लेषण प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रबंधक मुफ्ती इरफान कासमी ने कहा कि अल्लाह द्वारा दुनिया में बनाई हर चीज इंसान के लिए है। इंसान को उसका सही इस्तेमाल अल्लाह की दुआ नजदीक ले जाता है। उ...