श्रावस्ती, अगस्त 19 -- श्रावस्ती,संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र हरिहरपुररानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरहा दक्षिणी में बुधवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराकर उसके फायदे बताए। शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक अरुण कुमार ने बताया कि योग सिर्फ शरीर को ही तंदुरुस्त नहीं करता बल्कि मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है। विद्यार्थियों के लिए सूर्य नमस्कार, भ्रामरी प्राणायाम, वृक्षासन, सुखासन, अनुलोम-विलोम व सर्वांगासन सहित अन्य योगाभ्यास बहुत उपयोगी हैं। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से ध्यान केंद्रित होता है, मानसिक थकावट दूर होती है, मस्तिष्क में आक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है इससे स्मरण शक्ति तेज होती है। साथ ही शरीर भी चुस्त दुरुस्त रहता है। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न योगा...