लखीमपुरखीरी, अप्रैल 27 -- कंपोजिट विद्यालय कुकरा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने छात्रों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के छात्र रहे स्नेहाशीष कुमार ने कक्षा 12वीं में गुरु नानक इंटर कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं पूर्व छात्रा शफाक अंबर ने 91 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय, शिक्षकों और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा अर्शिया, मुस्कान, वर्षा, महक और मंतशा ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक अरविंद वर्मा, अकदीप कौर और मो. इस्लाम को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.