जौनपुर, फरवरी 6 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अकोढ़ा स्थित आरबीएस किसान मजदूर इंटर कॉलेज में गुरुवार को परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित की गई। मुख्य अतिथि तेजी बाजार थाना अध्यक्ष सत्येंद्र भाई पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा लेकर एक अच्छा इंसान बनना सबसे जरूरी है। आपकी काबिलियत और मेहनत आपको उस मुकाम तक पहुंचा सकती है, जहां आप पहुंचना चाहते हैं। कार्यक्रम में कक्षा नौ की अंशिका पटेल, कक्षा आठ की आरती, कक्षा सात की प्रिया बिंद, कक्षा छह के शिवम कन्नौजिया, कक्षा पांच की आलिया, कक्षा चार की अलफिजा, कक्षा तीन के अल्फाज, कक्षा दो के आहिल तथा कक्षा एक के आर्यन पटेल को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.