विद्यालय में मीना मंच का हुआ गठन
समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- सरायरंजन। प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगापुर में सोमवार को 20 सदस्ययीय मीना मंच का गठन किया गया। नवगठित मीना मंच में मीना मंत्री वर्षा कुमारी को बनाया गया। वहीं आरती कुमारी नोडल शिक्षिका बनाई गई। मीना मंच की सदस्याओं में सृष्टि, कामिनी, अनुषी, आंचल, कल्पना कुमारी, अनुप्रिया रानी, मीनाक्षी कुमारी, प्रीति कुमारी, साक्षी कुमारी, अनुराधा कुमारी आदि के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने कहा कि विद्यालय मीना मंच का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना, उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। यह मंच बालिकाओं को निर्बाध शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, जेंडर समानता का प्रति जागरूक करने और आत्मविश्वास बढाकर अपनी बात खुलकर रखने का मंच प्रदान करता है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.