विद्यालय में मिलीं अनियमितताएं, प्रभारी प्रधानाध्यापक से मांगा स्पष्टीकरण
रुद्रपुर, अगस्त 31 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमरपुर जसपुर में 25 अगस्त को किए गए आकस्मिक निरीक्षण में कई अव्यवस्थाएं और अनियमितताएं सामने आईं। इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक जुनैद आलम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित मिले, जबकि दीपक कुमार एसआईआर की ड्यूटी पर पाए गए। निरीक्षण में सामने आया कि अधिकांश विद्यार्थियों का प्रवेश उनकी आयु के अनुरूप कक्षाओं में नहीं किया गया है। कम आयु के बच्चों को उच्च कक्षाओं और अधिक आयु के बच्चों को निम्न कक्षाओं में प्रवेश दिए जाने की बात सामने आई, जिसे आरटीई एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन बताया गया है। कक्षा चार और पांच के अधिकांश विद्यार्थियों को हिन्दी पढ़ने में कठिनाई हुई। साथ ही वे जोड़-घटाव के सवाल भी ठीक से हल नहीं कर सके। विद्यालय में पुरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.