विद्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई
धनबाद, जून 23 -- सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। आचार्य अनूप पांडेय ने कहा कि महाराणा प्रताप एक देशभक्त शासक थे। देश व धर्म की रक्षा के अपने जीवन को बलिदान करने वाले सच्चे सपूत थे। बहन मेघा एवं रानी ने उनके जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी आचार्य-दीदीजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.