गिरडीह, फरवरी 15 -- रेम्बा। वैलेंटाइन डे के अवसर पर जमुआ प्रखंड के पिंडरसोत पंचायत अंतर्गत साईं वेव इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को मातृ पितृ पूजन उत्सव दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक गौरव वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। मातृ-पितृ पूजन दिवस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के भीतर संस्कार, संवेदना और कर्तव्यबोध विकसित करने का सशक्त माध्यम है। प्रधानाचार्य इरफान अंसारी ने कहा कि माता-पिता हमारे जीवन के प्रथम गुरु होते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक, प्रधानाध्यापक, कविता वर्मा, आशीष त्रिवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। छात्र-छात्राओं ने अपने अपने माता-पिता के चरण धो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.