हाजीपुर, अप्रैल 12 -- गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कटरमाला में कस्तूरबा गांधी की जयन्ती सह प्रवेश उत्सव मनाकर वर्ग 6 की बच्चियों का नामांकित की गई। इस मौके पर आठवीं उतीर्ण छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन कर सभी बच्चियों को बैग,लंचबॉक्स, कौपी, कलम, पेंसिल, वाटर बोतल देकर सम्मानित की गई। विद्यालय के दस बच्चियों को अच्छे कार्यशैली एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर जिला पदाधिकारी द्वारा भेजे गए ट्रैक सूट दिलवाकर सभी को सम्मानित किया गया। मौके पर बीईओ सुशील कुमार,वार्डेन डौली कुमारी,लेखापाल कुमुद रंजन के अलावे अन्य शिक्षक सहित आठवीं उतीर्ण छात्राओं में प्रिया कुमारी, साबरीन खातून, मोनी कुमारी, राजनंदनी, मधुपल्लवी, नीतू, प्रीति, मानसी, दियांशु सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...