दरभंगा, अप्रैल 11 -- दरभंगा। सदर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चक जमाल में प्रधान शिक्षक रवि रौशन कुमार के नेतृत्व में नए शैक्षणिक सत्र के लिए बाल संसद का गठन किया गया। यह चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप वोटिंग मशीन एप के माध्यम से कराया गया। प्रक्रिया के अंतर्गत वर्ग शिक्षकों के सहयोग से सर्वप्रथम कक्षा तीन, चार एवं पांच के बच्चों से नामांकन पत्र दाखिल कराए गए। मतदान को तकनीकी रूप से सशक्त और रोचक बनाने के उद्देश्य से वोटिंग मशीन नामक मोबाइल एप का उपयोग किया गया। इसके लिए सभी उम्मीदवारों के नाम एवं उनके फोटो को पूर्व में ही कैंडिडेट सेक्शन में अपलोड कर दिया गया था।चुनाव को वास्तविक स्वरूप देने के लिए विद्यालय के सभी बच्चों को मतदाता पर्ची वितरित की गई। बच्चे अनुशासित ढंग से पंक्तिबद्ध होकर मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। वर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.