विद्यालय में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर की चर्चा
जमुई, मई 25 -- खैरा। निज संवाददाता खैरा प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय,चुआं के सभागार में विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति तथा विद्यालय में बढ़ रही असामाजिक गतिविधियों पर गंभीर चर्चा हुई।शिक्षकों ने बताया कि आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय का दरवाजा और खिड़की तोड़ दिया जाता है, विद्यालय परिसर में शराब पीकर बोतल फोड़ी जाती है, गंदगी फैलाई जाती है तथा शौचालय कर परिसर को नुकसान पहुंचाया जाता है। स्कूल समय में भी असामाजिक तत्व विद्यालय के बाहर घूमते रहते हैं, जिससे शिक्षकों और विद्यार्थियों में भय का माहौल बना रहता है। विद्यालय की ओर से पूर्व में भी है इसको लेकर खैरा थाना में आवेदन दिया गया था। विद्यालय प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.