अररिया, मार्च 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। विद्या भारती लोक शिक्षा समिति से सम्बद्ध सुलोचना देवी डॉ. डीएल दास शिशु मंदिर सह बालिका विद्या मंदिर, कटहरा में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्षिक बजट पर चर्चा हुई और आगामी वर्ष के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। लोक शिक्षा समिति बिहार के अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विकास कार्यों और बजट पर चर्चा की। बैठक में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य और अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.