खगडि़या, अगस्त 23 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के गोगरी प्रखंड के सोनडीहा मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों से जलावन की लकड़ी उठवाने का वीडियो वायरल होने के मामले में शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया है। मामले को लेकर खगड़िया जिला शिक्षा पदाधिकारी ने गोगरी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोरंजन कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। डीईओ ने पत्र में कहा है कि विद्यालय में मध्यान भोजन बनाने के लिए जलावन की लकड़ी छात्र-छात्राओं से उठवाए जाने के मामले में गोगरी बीईओ द्वारा स्थलीय जांच कर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि प्रधानाध्यापक ने बच्चों को मध्याह्न भोजन खिलाने के बाद वरीय शिक्षक को अनुपस्थिति जमा करने के लिए कहकर बीआरसी गोगरी जाने की बात कही थी। हालांकि, प्रधानाध्याप...