बरेली, अप्रैल 11 -- सेंथल। प्राथमिक विद्यालय सेंथल द्वितीय में शुक्रवार को पुस्तक वितरण कार्यक्रम किया गया। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकाल शिक्षा की अलख जगायी गयी। मम्मी पापा हमे पढ़ाओ, स्कूल में चल कर नाम लिखाओ जैसे बैनर पर लिखे स्लोगन के साथ बच्चों और गुरुजनों ने रैली निकाल शिक्षा की अलख जगायी। प्रधानाचार्य शीरी फ़ात्मा जैदी,मीनू शर्मा, नाजनी जैदी, प्रवीना यादव एवं समाना जैदी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...