पूर्णिया, जुलाई 28 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार सरकार के तत्वावधान में आदर्श मध्य विद्यालय जलालगढ़ में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए वज्रपात से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक बनाना तथा आपदा के समय सही सावधानी बरतने की जानकारी देना था। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को वज्रपात से बचाव के विभिन्न उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि बिजली चमकने और गरजने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के पास नहीं जाना चाहिए। ऐसे समय में सुरक्षित भवन के भीतर शरण लेना सबसे सुरक्षित उपाय है। उन्होंने बच्चों को यह भी बताया कि मौसम खराब होने पर अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकले...