बरेली, फरवरी 26 -- जूनियर हाईस्कूल भरतौल बिथरी चैनपुर में छात्रों को पीटने के आरोप में रिटायर्ड फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ने आरोप लगाया है कि रिटायर्ड फौजी ने स्कूल में घुसकर दो छात्रों को न केवल मारा-पीटा बल्कि उल्टा लटकाया। इतना ही नहीं, एक बच्ची को रास्ते में रोक कर जबरन ट्यूशन पढ़ने का दबाव भी डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जूनियर हाईस्कूल भरतौल बिथरी चैनपुर के प्रिंसिपल और पीड़ित बच्चों के पिता की ओर से कैंट पुलिस को तहरीर दी थी। प्रिंसिपल रसीदा बानो का आरोप है बीते 23 फरवरी को पौने तीन बजे गांव का रिटायर फौजी अरविंद कुमार श्रीवास्तव बिना अनुमति स्कूल में आ गया। कक्षा में जाकर बच्चों से सवाल जबाव करने लगे। कुछ बच्चे सवालों का जवाब नहीं दे सके तो फौजी ने उनको पीटा। शिक्षकों ने विरोध किया तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.