गया, अप्रैल 4 -- आरएस मेमोरियल बचपन किंडरगार्टन विद्यालय में शनिवार को नए सत्र की शुरुआत बैगलेस डे के साथ हुई। इस अवसर पर बच्चे बिना बस्ता स्कूल पहुंचे और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 'टॉप-10' छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्या सोनम कुमारी ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। उप प्राचार्य विशाल कुमार सिन्हा ने बताया कि रौशन कुमार प्रथम, स्मृति गुप्ता द्वितीय और अनुज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.