बहराइच, मार्च 29 -- विशेश्वरगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र में बीईओ कमलेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे रहे। कार्यशाला में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कायाकल्प तथा बच्चों के नामांकन एवं उनके विद्यालय में नियमित ठहराव को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रधानाध्यापक, प्रधानों एवं शिक्षकों से आपसी समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में चल रहे सरकारी विकास कार्यों में योगदान देने की अपील की गई। इस अवसर पर राकेश शर्मा, अशोक मिश्रा, आशुतोष यादव, अखिलेश मिश्रा, आनंद मोहन मित्र, उमाकांत तिवारी, अमित मिश्रा, राजीव तिवारी, अतुल मिश्रा, शिव शंकर पाठक, बछराज मिश्रा, देव प्रसाद तिवारी आदि रहे।

हिंदी हिन्द...