विद्यालय में बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
पाकुड़, अक्टूबर 7 -- प्रखंड अंतर्गत गणपुरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बड़ा सापादाहा में बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान विद्यालय के कुल 59 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान कर आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंद बच्चों को बेहतर इलाज के लिए रेफरल सुविधा प्रदान करना है। सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सरदार मल जाट ने बताया कि आरबीएसके के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सरकारी विद्यालयों में नियमित रूप से बच्चों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा रही है, ताकि किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.