गोपालगंज, फरवरी 27 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। शहर के हरखुआ में स्थित माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को फाइलेरिया की गोली खाने के बाद करीब 15 बच्चे बीमार हो गए। गोली खाने के कुछ समय बाद बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया और कई बच्चों को उल्टी होने लगी। बच्चों के बीमार पड़ने की सूचना मिलते ही परिजन बेचैन हो गए। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में स्कूल के शिक्षकों ने सभी बच्चों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पीआईसीयू वार्ड में सभी बीमार बच्चों को भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है। बीमार बच्चों में सिद्धांत कुमार, सनी कुमार, पीयूष कुमार, दिलखुश कुमार, रितिका कुमारी, अंशु कुमारी, प्रियांशु कुमार और चंदन कुमार समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल हैं। अचानक बड़ी संख्या में परिजनों के अस्पताल पहुंचने से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.