विद्यालय में प्रताड़ना के लिये बना है अलग कक्ष: विहिप उपाध्यक्ष
फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर,संवाददाता। तेजस की मौत पर कालेज प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। तेजस के घर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता लगातार पहुंच रहे हैं। अब सत्ता पक्ष के लोगों ने भी स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय ने भी संगठन के पदाधिकारियों के साथ तेजस के घर पहुंच परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को छोटी-छोटी गलतियों पर बबर्रतापूर्वक पिटाई की जाती है। स्कूल में पिटाई के लिये अलग से एक कक्ष बना हुआ है जिसमें बच्चों को बंद कर पीटा जाता है। तेजस की मौत पर दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद आरोपी प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी की गिरफ्तारी के बाद भी रोष जारी है। परिजन प्रबंधक व केस में नामजद आरोपी राकेश त्रिवेदी की गिरफ्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.