विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
बुलंदशहर, अगस्त 12 -- शिवरात्रि के पावन पर्व पर पंजाबी महिला सेवा संगठन की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की पदाधिकारियों ने विद्यालय की बालिकाओं और शिक्षिकाओं के साथ मिलकर आंवला, नीम, जामुन, अशोक व गुड़हल के पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट तनुजा चौधरी रहीं। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया। इसमें पुनीता शर्मा, रेनू वाटला, गुरमीत सिंह, रितु मेहता, गीता डंग, महिमा, कंचन, माही आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.